राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया निरीक्षण, समूहों के उत्पादों को डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा जाना चाहिए.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने टिहरी जिले के मैदान मुनीकीरेती में चल रहे राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के मेले समाज और राष्ट्र को जोड़ने का काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस सरस आजीविका मेले से महिलाओं, युवाओं और कारीगरों का उत्साहवर्धन होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। राज्यपाल ने सरस मेले से ग्रामीण इलाको की महिलाओं को जोड़कर उनके कौशल और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेहतर बनाते हुए उन्हें डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल ने इस दौरान मेले में आए लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने का आह्वान भी किया।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि सरस मेले में ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जोड़कर उनके कौशल और ग्रामीणों के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति अपनी आजीविका को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रयासों से ही आर्थिक क्रांति संभव है। 

#NationalSarasmela,#GovernorGurmeetSingh,,,