क्रिकेट वर्ड कप में भारत ने शानदार जीत के साथ की शुरूआत, ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया .

Cricket Word Cup 2023 INDvs AUS: क्रिकेट वर्ड कप में भारत ने शानदार जीत के साथ शुरूआत की, 199 रनों के पिछा करते हुए भारत ने 6 विकेट से आस्टेªलिया को हराया, केएल राहुल ने 115 गेंदों पर 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली, विराट कोहली ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, शुरूआत में भारत के 3 विकेट गिर चुके थे उसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम इंडिया को जीत दिलाई, हार्दिक पांड्य ने नाबाद 11 रन बनाएं।

चेन्‍नई में क्रिकेट विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्‍य दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया की पूरी टीम 50वें ओवर में 199 रन पर आउट हो गई। स्‍टीव स्मिथ ने 46 और डेविड वॉर्नर ने 41 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से रवीन्‍द्र जडेजा ने तीन, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 12 मैच हुए हैं। इनमें से 8 बार ऑस्‍ट्रेलिया ने और 4 बार भारत ने जीत हासिल की है।

#INDvsAUS,#cricketwordcup2023,,