19th Asian Games: एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक हासिल कर लिये है। महिला कबड्डी के फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को हराकर देश के लिए एक 100वें पदक पर कब्जा करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
अब तक भारत 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों में भारत का अब तक यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
चीन के हांगचोओ में हो रहे एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने आज सुबह स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया की सो-सी-को 149-145 के अंतर से पराजित किया।
उसके बाद तीरंदाजी में पुरुष कंपाउंड के फाइनल मैच में अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक और ओजस देवताले ने रजत पदक पर कब्जा किया। कंपाउंड आर्चरी में भारत ने सभी प्रतियोगिताएं जीती हैं। कंपाउंड तीरंदाजी में ही अदिति स्वामी ने सिंगल्स प्रतियोगिता का कांस्य पदक हासिल किया है। अदिति ने इंडोनेशिया की रतिह फदली के खिलाफ 146-140 के अंतर से जीत दर्ज की।
कुश्ती के मुकाबले भी शुरू हो चुके हैं। पुरुषों की फ्रीस्टाइल के लिए 74 किलोग्राम भार वर्ग में यश, 86 किलोग्राम में दीपक पुनिया, 97 किलोग्राम में विक्की और सुमित 125 किलोग्राम भार वर्ग के रिंग में उतर रहे हैं।
पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान एक और दिलचस्प मुकाबला सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ और भारत ने गोल्ड मेडल जीता।
एशियाई खेलों में भारत के लिए कल का दिन शानदार रहा और भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और 6 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते थे। पुरुष हॉकी में भारत ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
तीरदांजी में कल पुरूषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला है। फाइनल में अतनु दास, धीरज बोम्मादेवड़ा और तुषार प्रभाकर शेल्के की टीम को कोरिया से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था।
पुरूषों की ब्रिज टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला है। तीरंदाजी में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता। बैंडमिंटन के पुरूष सिंगल्स में एच. एस. प्रणॉय को कांस्य पदक मिला। सेमीफाइनल में प्रणॉय को चीन के ली शिफेंग से पराजय का सामना करना पड़ा।
रंकीरेड्डी सात्विक साईराज/शेटी चिराग चन्द्रशेखर ने पुरुष युगल का खिताब जीता और एशियाई खेलों के इतिहास में भारत को पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक दिलाया।
#19th AsianGames,,,



