देहरादून (हिल न्यूज लाइव): सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी में आयोजित आभा आई०डी०, आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया।
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनाएं इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, प्रदेशभर में विभिन्न अस्पतालों, संस्थानों और ब्लॉकों में यह ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं, उन्होंने सभी लोगों से आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड के संबंध में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।
#AbhaIDAyushmanCard,#DhanSinghRawat,,,



