देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डेंगू की रोकथाम एवं आयुष्मान भव: अभियान के विषय में बैठक की। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। श्रीनगर के सभागार में अपर जिलाधिकारी पौड़ी, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं प०क० पौड़ी, मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी एवं अन्य अधीनस्थ विभागों से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारी उपस्थित रहे।
#dengueprevention,#dhansinghrawat,,



