आरोग्य मंथन कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने स्वास्थ्य सचिव को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 से किया सम्मानित  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): दिल्ली में संपन्न हुए दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम में उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। 

केंद्र सरकार ने आयुष्मान क्लेम सेटलमेंट और डेली क्विक ऑडिट सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के क्षेत्र में उत्तराखंड को इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।  

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना कार्ड धारकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज देने के लिए 248 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है जिसमें 102 सरकारी और  146 निजी अस्पताल शामिल हैं।  

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कर मिलने पर सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान के जरिए जो भी अस्पताल इलाज मुहैया कर रहे हैं, उनको उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग समय पर भुगतान कर रहा है। जिससे कई नए अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करना शुरू किया है।

#ArogyaManthanprogram,#Rrajeshkumar,#HealthSecretary,,,