स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर में की शिरकत, श्रीनगर में भर्ती डेंगू मरीजों का हाल चाल जाना .

देहरादून/श्रीनगर(हिल न्यूज़ लाइव): स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत तथा आयुष्मान भवः अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्तदान करने पहुंचे लोगों को बधाई दी और सर्टिफिकेट का वितरण किया। 

वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती डेंगू मरीजों का हाल चाल जाना। साथ ही चिकित्सकों से रोकथाम को लेकर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।