देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन में प्रवासी भारतीयों व उत्तराखंडियों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्वागत किया गया। लंदन में रह रहे उत्तराखंडियों द्वारा दी गई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मैं इन्वेस्टर्स समिट की बैठक में भाग लेने के लिए लंदन आ सका। लंदन में उत्तराखंड के इतने लोगों को देखकर मुझे लगा कि ब्रिटेन में भी एक लघु उत्तराखंड बसता है।'
#GlobalInvestorsSummit2023,UKGIS2023,,



