INDvsAUS 1st ODI: भारत ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है, अच्छी गेंदबाजी के बाद भारतीय ओपनर शुभमन गिल (74) और रुतुराज गायकवाड़ (71) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, एडम जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की लेकिन केएल राहुल (58) और सूर्यकुमार यादव (50) ने टीम को जीत दिलाई।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और मोहम्मद शमी ने 5/51 का खूबसूरत गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमरा को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। अच्छी गेंदबाजी में रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने भी अहम भूमिका निभाई।
मिशेल मार्श के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद डेविड वार्नर (52) और स्टीव स्मिथ (41) ने अहम साझेदारी निभाकर ऑस्ट्रेलियाई स्कोर को आगे बढ़ाया। मार्नस लाबुशेन (39) ने भी कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।



