ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत सूडान से अबतक 3200 से अधिक भारतीयों को निकाला गया .

देहरादून(हिल न्यूज लाइव): ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत सूडान से अबतक 3 हजार 200 से अधिक भारतीयों को निकाला जा चुका है। खार्तूम में भारतीय दूतावास ने बताया है की कल तक भारतीय नौसेना के जहाजों और भारतीय वायुसेना के 13 विमानों का उपयोग करके नागरिकों को निकाला गया है। 

खार्तूम और सूडान के अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से संघर्ष शुरू हुआ। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया जिसके अंतर्गत भारतीय नौसेना के जहाजों और वायुसेना के विमानों के जरिए सूडान से अपने नागरिकों को निकाला जा रहा है ।