देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में खूब उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर में विभिन्न स्थानोें पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जहां भाजपा ने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मन की बात कार्यक्रम को भव्य बनाया। वहीं, प्रदेश के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी आम लोगों के साथ विद्यार्थियों ने भी मन की बात कार्यक्रम की सौवीं कड़ी को सुना। मुख्य कार्यक्रम राजभवन देहरादून में आयोजित किया गया।
‘मन की बात’ के 100वें संस्करण की आज राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग हुई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि मन की बात की सौ कड़ियां पूरा होना ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि जब परिवार का मुखिया किसी के काम को दुनिया के सामने ले जाता हो तो उसको प्रेरणा मिलती है और फिर वो प्रेरणा सफलता में परिवर्तित होती है।
PMModiMannKiBaatprogram100thepisode,,,,



