जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला ने चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तरकाशी में सड़क मार्ग के डामरीकरण और कटिंग कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। उत्तरकाशी के  जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बीआरओ को इसके निर्देश दिये हैं। 

जिलाधिकारी ने बी.आर.ओ कमांडांट के साथ गंगोत्री नेशनल हाईवे के धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन और उससे आगे पहाड़ कटिंग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क के कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने की ज़रूरत है। इसके साथ ही रिफ्लेक्टर साइनेज और चेतावनी बोर्ड भी लगाये जाएंगे जिससे रात के समय आवागमन में लोगों को आसानी रहे।
 

#ChardhamYatraroute,# Uttarkashi,,