देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इस बार एक ही जगह पर जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगे। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा का संचालन ऋषिकेश के नए ट्रांजिट कैंप से किया जाएगा।
यहां यात्रियों के पंजीकरण के साथ ही उनके रहने और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 150 छोटे और 60 बड़े वाहन खड़े हो सकते हैं। इस केंद्र का संचालन संभागीय परिवहन अधिकारी करेंगे।
वहीं उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को 12 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि दोबाटा और हीना में सत्यापन केंद्र खोले गए हैं।
जिन यात्रियों के पंजीकरण हुए हैं, उनका सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों धामों में 38 पर्यटन मित्र तैनात रहेंगे, जो पुलिस के साथ यात्रियों की मदद करेंगे।
#ChardhamYatra,#Gangotridham,#Yamunotridham,#Badrinathdham,#kedarnathdham,#allinformation,,,



