देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने क्षेत्र सोमेश्वर की कई ग्रामसभाओं का दौरा किया, लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
महिलाओं को साल में तीन गैस रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं। नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, खिलाड़ियो के लिए छात्रवृत्ति योजना, मुफ्त राशन योजना जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।
इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की और उन्हें बूथ मजबूत करने के लिए तैयार किया। कार्यकर्ताओं ने भी रेखा आर्य को अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी।
#RekhaArya,#Someshwar,,



