मसूरी में मिलेट्स-2023 के तहत आयोजित ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए देशभर के विशेषज्ञ आज मसूरी में मंथन कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत मसूरी में तीन दिवसीय मिलेट्स सम्मेलन आज से शुरू हुआ है। पौष्टिक अनाजों की क्षमता और अवसर को लेकर विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञ इस पर चर्चा कर रहे हैं। 

देश के कृषि विपणन बोर्डों का राष्ट्रीय परिषद -कौसाम्ब ये सम्मेलन आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चर्चा से मंडुवा-झिंगोरा जैसे मोटे पौष्टिक अनाजों को लेकर, रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष को सफल बनाने में कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आज के बदलते परिवेश में हम सबके लिए भी अति आवश्यक हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल मिलेट्स के प्रचार-प्रसार में सहायता मिलेगी बल्कि इनसे उत्तराखण्ड में मोटे अनाज की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। 

#Millets2023,#Mussoorie,#CapacityandOpportunities,,