हेमकुंड यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने की तैयारियां ज़ोरों पर, सभी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली में हेमकुंड यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कल यात्रा मार्ग पर चल रही अवस्थापना विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। यात्रा मार्ग पर फोल्डिंग रेन शेल्टर के लिए जल्द स्थान चिन्हित करने को कहा। 

यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल मार्ग पर बेंच, साइनेज, यात्री शेड समेत अन्य बाकी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पुलना क्षेत्र में पार्किंग निर्माण और घांघरिया तक रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। घांघरिया से ऊपर बर्फ पिघलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

#HemkundYatra,,