बीजेपी सांसदों के साथ सीएम धामी की बैठक, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री आवास में बीजेपी सांसदों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की, बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई चर्चा, लोकसभा सीटों के समीकरण और चुनाव में पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा हुई, इसके साथ ही निकाय चुनाव पर बातचीत की गई।

इसके साथ ही राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की। बैठक में रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल एवं कल्पना सैनी के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी उपस्थि रहे।
 

#UttarakhandBJP,#LokSabhaelections2024,,