देहरादून/गैरसैंण(हिल न्यूज़ लाइव): गैरसैंण में विधानसभा के बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरूआत हुई, राज्यपाल ने कहा कि सत्र जनता को गौरवांवित करने वाला है, सीएम धामी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि ठोस बुनियादी चिजों की झलक दिखती है।
बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 18 मार्च तक चलने वाले उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 4 जोन और 7 सेक्टर बनाए गए हैं।
इनमें 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,13 पुलिस उपाधीक्षक, 25 इन्सपेक्टर, 60 एस.आई, 140 ए.एस.आई, करीब 270 कांस्टेबल, 5 कंपनी पी.ए.सी के अतिरिक्त एल.आई.यू और अग्निशमन कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सी.सी.टी.वी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।
एसपी चमोली प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग तैयार है। जुलूस निकालने से पहले अनुमति लेना आवश्यक होगा।
Budget session of Uttarakhand, Gairsain,,



