मुख्यमंत्री धामी ने हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का किया शुभारंभ .

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया। उन्होंने हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी भी ली। 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चंपावत को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों के लिए जिले में अन्य जगहों को भी चिह्नित कर विकसित किया जाए और क्षेत्र के युवाओं को भी इस तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र में अपना स्वरोजगार अपना सकें। 

hot air balloon,para motor adventure activities, ,