देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेशभर में बीती शाम से मौसम के अचानक करवट बदलने से राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है। वहीं आज भी कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान विभाग ने 2 अप्रैल तक प्रदेश के उच्च इलाकों में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में 4 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
वहीं रामनगर में तेज बारिश से यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में पलट गई, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, मसूरी में भी एक होटल की दीवार गिरने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
#UttarakhandMausam,#barish,#Snowfall,,,



