देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अपर मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन ने बैंकर्स समिति को निर्देश दिये हैं कि चारधाम यात्रा मार्गों पर नई बैंक शाखा खोलें। इसके अलावा केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम शुरू करने के निर्देश भी दिये हैं।
अपर मुख्य सचिव ने आज देहरादून में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
इसके लिए उन्होंने बैंकों और जिला प्रशासन के बीच तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग में जिला सहकारिता बैंक की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सुझाव भी मांगें। उन्होंने नाबार्ड की सहायता रूरल हाट बनाने के निर्देश दिए।



