देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव):आज भारतीय नववर्ष संवत-2080 का आरंभ हो गया। आज से ही चैत्र नवरात्र भी आरंभ हुए हैं। प्रदेश भर में सुबह से ही देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुट रहे हैं। लोगों ने घरों में भी व्रत रखकर कलश स्थापना व पूजा-पाठ आरंभ किया।
वहीं, चंपावत जिले में चैत्र नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुए। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रदेश भर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और दर्शन किए।
इसके साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में कलश स्थापना कर और व्रत रखकर देवी पूजन किया। इन दिनों चंपावत का प्रसिद्ध पूर्णगिरि मेला भी चल रहा है। इस बार मेला अवधि के दौरान ही नवरात्र भी हैं।
इसके चलते आज पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। दूसरी ओर, हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में आज चंपावत में विद्या भारती के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
#ChaitraNavratri,,



