देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। केदारनाथ, पिंडर घाटी और पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की जानकारी मिली है। लगभग सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
वहीं, कई जगहों से सड़क पर मलबा गिरने से मार्ग बाधित हुए, कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। बागेश्वर गरुड़ में 8 और कपकोट क्षेत्र में 9 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
जिले में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पहले से सभी को अलर्ट मोड में रखा गया था। बारिश की वजह से फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जांच की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 तारीख को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे लेकर अलर्ट कर दिया गया है।
rain and snowfall in Uttrakhand,Uttarakhand me barfbari,,



