भारत का मिलेट मिशन 2.5 करोड़ उत्पादक किसानों के लिए वरदान साबित होगा: PM मोदी.

देहरादून/नई दिल्ली(हिल न्यूज़ लाइव): अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उत्सव के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वैश्विक मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किया। इस उपलक्ष में प्रधानमंत्री ने डाक टिकट व सिक्के का अनावरण तथा श्री अन्न स्टार्टअप और श्री अन्न मानकों के संग्रह को डिजिटल रूप से लांच किया। साथ ही, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से संबंधित भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) को बजट में की गई घोषणा के क्रम में उत्कृष्टता का केंद्र घोषित किया। 

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री  मनसुख मांडविया और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के साथ, प्रदर्शनी सह क्रेता-विक्रेता सम्मिलन मंडप का भी उद्घाटन किया। पीएम द्वारा डाक टिकट व सिक्के का अनावरण, सम्मेलन से लाखों किसान वर्चुअल जुड़े .

सम्मेलन में  मोदी ने कहा कि श्री अन्न समृद्धि व समग्र विकास का माध्यम बन रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा, वहीं स्वागत भाषण में श्री तोमर ने कहा कि देश के छोटे किसानों की ताकत बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री  मोदी ने श्री अन्न को प्रतिष्ठा प्रदान की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोटे अनाजों पर जलवायु परिवर्तन का असर नहीं होता और इससे जल संकट से जुडी समस्या  के समाधान में मदद मिल सकती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि श्री अन्न  से देश के ढाई करोड़ छोटे किसानों को लाभ होगा और हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी। नई दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि मोटे अनाजों पर जलवायु परिवर्तन का असर नहीं होता और इससे जल संकट से जुडी समस्या  के समाधान में मदद मिल सकती है।
 

#Millets,#global_millets,,