देहरादून/भराड़ीसैंण (हिल न्यूज़ लाइव):भराड़ीसैंण विधानसभा में कल देर रात को 2023-24 का 77 हजार 407 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। सदन में प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा हुई। इसके बाद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भराड़ीसैंण में महत्वपूर्ण बजट सत्र के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि भराड़ीसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट चली। उन्होंने बताया सत्र में 13 विधेयक पास किए गए।
Budget session2023-24,,



